भाजपा ने चुनाव के लिये कमर कसी
लखनऊ. प्रत्येक वार्ड को जिताने के लक्ष्य के साथ पार्टी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिये उतरे और प्रदेश सरकार की छह माह की उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाएं। यह बात महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सआदतगंज वार्ड की बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कही.
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक सभी 110 वार्ड सह बैठकें प्रारम्भ की गयी। महानगर चुनाव प्रभारी अशोक कटारिया सह प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर प्रभारी शेष नारायण मिश्रा 19 वार्डों की बैठक कर चुनावी तैयारियों क समीक्षा की। महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर चुनाव प्रभारी अशोक कटारिया और सह प्रभारी गोविन्द शुक्ला 23 व 24 अक्टूबर को प्रातः 10 से 2 बजे तक नगर कार्यालय कैसरबाग में कार्यकर्ताओं से बायोडाटा लेंगे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times