Thursday , October 12 2023

भाजपा ने डॉ दिनेश शर्मा, स्‍वतंत्र देव सिंह स‍मेत चार विधान परिषद प्रत्‍याशी घोषित किये

-इस्‍तीफा देने वाले गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अरविन्‍द कुमार शर्मा का भी सूची में नाम

डॉ दिनेश शर्मा, स्‍वतंत्र देव सिंह

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित चार लोगों को विधान परिषद उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया है। इनमें गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस मऊ के मूल निवासी अरविन्‍द कुमार शर्मा भी शामिल हैं, अरविन्‍द कुमार शर्मा ने हाल ही में अपनी नौकरी से इस्‍तीफा दिया था।

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र देव, डॉ दिनेश शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और अरविंद कुमार शर्मा के नामों पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।