Thursday , October 19 2023

प्रधानों का ऐलान, मांगें न पूरी हुईं तो अक्‍टूबर में होगा बड़ा आंदोलन

-राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने लिया कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय

लखनऊ।प्रधानों ने आज राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनायी है। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मांगें न पूरी होने की दशा में अक्टूबर में बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

यह निर्णय राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने लिया है। यहाँ केशवनगर स्थित नागेश्वर मंदिर में आज संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति चंद्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि संगठन अब अपने झण्डे के साथ मैदान में उतरेगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा कि आंदोलन एक मात्र रास्ता है, जिसमे जोश के साथ होश भी जरूरी है।राष्ट्रीय महासचिव राजेश सिंह ने आंदोलन को पहले से भी अधिक शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया।कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी ने पूर्व के आंदोलन के संस्मरण याद दिलाये। प्रदेश महासचिव कृष्ण चन्द्र ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर समाधान के प्रयास पर जोर दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने मांगपत्र के विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विभाग,शासन तथा सरकार से वार्ता कर समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा, प्रदेश सचिव राधेश्याम पांडेय, तकिब रिजवी तथा हर स्वरूप व्यास सहित कई अन्य वक्ताओँ ने संबोधित किया। बैठक में जिलाध्यक्षों सहित 100 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.