
सेहत टाइम्स
लखनऊ। नीमा यूनानी फोरम उत्तर प्रदेश के गठन की घोषणा की गई है। इसमें अध्यक्ष इंडियन मेडिसिन बोर्ड उत्तर प्रदेश के मेंबर डॉक्टर शकील अहमद, बदायूं को, कोषाध्यक्ष मेंबर, इंडियन मेडिसिन बोर्ड उत्तर प्रदेश डॉक्टर जाहिद हुसैन, हाथरस को तथा सचिव सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन के एक्स मेंबर डॉ आई एम तब्बाब, उन्नाव को बनाया गाया है।
डॉ आई एम तब्बाब के अनुसार नीमा यू पी स्टेट की बैठक कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई जिसका आयोजन नीमा कानपुर ने किया था। उन्होंने बताया कि नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन एक गैर सरकारी राष्ट्रीय संगठन है जो आयुर्वेद और युनानी पद्धति के साथ आधुनिक चिकित्सा के साथ इंटीग्रेशन की डिमांड करता आया है ताकि आम मानस की स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।
डॉ आई एम तब्बाब ने सभी का धन्यवाद किया कि आयुर्वेद के साथ अब यूनानी स्ट्रीम वालों को अपनी बात रखने का सही फोरम मिला है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times