Wednesday , January 14 2026

आईएमए के चिकित्‍सक 21 फरवरी को काला फीता बांधकर जतायेंगे विरोध

उत्‍तराखंड में चल रही आईएमए चिकित्‍सकों की हड़ताल के समर्थन में लिया फैसला

लखनऊ। आईएमए उत्‍तराखंड के चिकित्‍सक क्‍लीनिकल स्‍टेब्लिशमेंट एक्‍ट के विरोध में पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। इस दौरान चिकित्‍सकों ने अपने क्‍लीनिक तथा छोटे व मझोले हॉस्पिटल को बंद कर रखा है। इस बंदी के समर्थन में आईएमए ने देश भर की अपनी शाखाओं से आह्वान किया है कि सभी चिकित्‍सक गुरुवार 21 फरवरी को एकजुटता दिवस मनाते हुए काला फीता बांधकर कार्य करें।

 

इसी के तहत आईएमए लखनऊ के अध्‍यक्ष डॉ जीपी सिंह और सचिव डॉ जेडी रावत ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए आईएमए सदस्‍यों से अपील की है कि लखनऊ में भी आईएमए के सभी सदस्‍य काला फीता बांधकर विरोध जताते हुए एकजुटता दिवस मनायें।