सामाजिक सरोकार मंच और बाल चौपाल ने रक्षाबंधन पर लिया पेड़ों की रक्षा का संकल्प

लखनऊ। पर्यावरण की सुरक्षा जीवन से गहरे से जुड़ी हुई है। क्योंकि दूषित पर्यावरण हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त करता है। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है इधर देखने में यह आ रहा है कि जिस गति से हम लगातार पेड़ काटते जा रहे हैं लेकिन उसकी पूर्ति के लिए उस गति से उसे लगाने और उससे भी ज्यादा उसे बचाये रखने का काम नहीं कर रहे हैं। इन सभी परिस्थितियों के बीच जो लोग इस परोपकारी कार्य को कर रहे हैं वे वाकई बधाई के पात्र हैं।
इसी सोच को आगे रखते हुए सामाजिक सरोकार मंच और बाल चौपाल द्वारा आज रक्षाबंधन के पर्व पर साँय 3 बजे 1090 चौराहे के पास पार्क में पर्यावरण रक्षाउत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने हाथ से तैयार की गयीं पर्यावरण राखी को पेड़ो को बांधा गया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राखी बांधो अभियान के संयोजक डॉ पी के गुप्ता ने कहा कि विगत कई वर्षों से रक्षाबन्धन के अवसर पर और उसके पूर्व मानसून में पेड़ लगाने और उसकी रक्षा के लिए पर्यावरण राखी बांधी जाती है जिससे नई पीढ़ी में पर्यावरण के साथ रिश्ता बनाने का भाव जागृत हो सके साथ ही इस त्योहार को पेड़ों की सुरक्षा से भी जोड़ा जा सके। इस पुनीत सरोकार में सपन अस्थाना, अनूप मिश्रा, अजय सिंह, वैभव राघव और आनंद का विशेष सहयोग रहा।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times