Sunday , September 20 2026

विटिलिगो और लाइकेन प्लेनस पर नयी रिसर्च और उपचार से किया अपडेट

-आरएमएलआई में किया गया गोष्ठी का आयोजन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के चर्म रोग विभाग द्वारा “रिसेंट अपडेट्स इन पिगमेंट्री डिजीज फोकस आन विटिलिगो एंड कॉमन हाइपर पिगमेंटेशन डिजीज” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आए.ए. डी .वी. एल एवं आए.क्यू.ए.सी के साथ चिकित्सा शिक्षा संगोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक प्रो० डॉ. सी. एम सिंह, डीन डॉ राजन भटनागर, चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ सौम्या अग्रवाल के द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर चर्म रोग विभाग आरएमएल आईएमएस के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ० सौम्या अग्रवाल,डॉ०प्रकृति डॉक्टर सोनल डॉ० केतकी पीजीआई चंडीगढ़ ,एसजीपीजीआई लखनऊ, एम्स नई दिल्ली ,केजीएमयू लखनऊ ,एवं प्रदेश एवं लखनऊ के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञों ने उपरोक्त संबंधित विषयों पर अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान विटिलिगो यानी सफेद दाग के उपचार में नए अनुसंधान तथा विटिलिगो सर्जरी की नई तकनीक के बारे में वैज्ञानिक व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में चेहरे पर होने वाली झाइयां और लाइकेन प्लेनस(lichen planus) बीमारियों के उपचार के लिए नवीनतम रिसर्च और दवाइयां के बारे में अपना अनुभव एवं अपना विशेषज्ञ विचार साझा किया गया।

संगोष्ठी में जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके अंदर प्रदेश भर से आये रेजिडेंट डॉक्टर ने प्रतिभाग किया, इसमें प्रथम स्थान सीनियर रेजिडेंट डॉ दीपक अग्रवाल, द्वितीय स्थान सीनियर रेजिडेंट डॉ पूजा, चर्म रोग विभाग आरएमएल आईएमएस को मिला तृतीय पुरस्कार डॉ श्रेया एरा मेडिकल कॉलेज को मिला।