Monday , August 31 2026

आरएमएलआई के डॉ. विकास सिंह अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित

-लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में उत्कृष्ट योगदान के लिए गोल्ड मेडल और बेस्ट पेपर अवॉर्ड

-एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स ऑफ इंडिया का कोलकाता में आयोजित हुआ सम्मेलन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), लखनऊ के जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में आयोजित एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स ऑफ इंडिया Association of Minimal Access Surgeons of India (AMASI) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

डॉ. सिंह को Best Institutional Video Award में Gold Medal उनके वीडियो “Concomitant Laparoscopic Repair of Perineal Hernia with Inguinal Hernia” के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने Free Paper Session में “Laparoscopic Repair of Biliary Duct Injury” विषय पर प्रस्तुत शोध-पत्र के लिए Best Paper Award प्राप्त किया। AMASI भारत में मिनिमल एक्सेस एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के क्षेत्र की प्रमुख राष्ट्रीय संस्था है और इसके अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ सर्जन भाग लेते हैं।

डॉ. विकास सिंह Association of Surgeons of India (ASI) के Governing Council Member तथा उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि भी हैं। वे लंबे समय से उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से RMLIMS और जनरल सर्जरी विभाग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह ने डॉ. विकास सिंह को दोनों पुरस्कारों के लिए बधाई दी और उनकी उपलब्धि को संस्थान एवं विभाग के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने डॉ. सिंह के भविष्य के अकादमिक एवं सर्जिकल कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।