-सांस और नाड़ी के नहीं मिल रहे थे संकेत, किया सीपीआर व एयरवेज मैनेजमेंट

सेहत टाइम्स
लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ में निदेशक की टीमवर्क के साथ चिकित्सा तत्परता के परिणामस्वरूप एक मरीज का जीवन बच गया।
हुआ यूं कि आज 20 अगस्त को शाम 6:39 बजे गंभीर अवस्था में एक महिला मरीज को इमरजेंसी लाया जा रहा था। मरीज की सांस और नाड़ी के संकेत नहीं मिल रहे थे। इसी दौरान चिकित्सालय के निदेशक डॉ जीपी गुप्ता उधर से निकल रहे थे, डॉ. जी.पी. गुप्ता ने स्वयं मरीज का तत्काल परीक्षण किया और बिना समय गंवाए इमरजेंसी टीम के साथ सीपीआर व एयरवेज मैनेजमेंट (CPR & Airway Management) शुरू किया। मरीज को तत्काल ICU में शिफ्ट किया गया। इस दौरान खुद निदेशक स्ट्रेचर के आगे आगे उल्टे कदम चलते हुए मरीज की सांस नली को खोले रखा जो जान बचाने के लिए बहुत जरूरी था ।
आईसीयू में निदेशक ने स्वयं इनट्यूबेशन (Intubation) किया। जांच के दौरान श्वास नली में भोजन के अंश एवं प्लास्टिक का पदार्थ फंसा हुआ मिला, जिसे तत्काल निकालकर Airway को Clear किया गया। सही समय पर सही निर्णय और पूरी टीम के समन्वित प्रयासों से मरीज की जान बचाई जा सकी। अब महिला मरीज की स्थिति स्थिर है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times