-केजीएमयू के अंदर अवैध मजारों को भी अब तक न हटाये जाने की शिकायत की


सेहत टाइम्स
लखनऊ। केजीएमयू KGMU गेट नंबर 24 के सामने रोड के बीचों बीच 10 फीट ऊंची पक्की दीवार खड़ी किए जा रहे अतिक्रमण के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद VHP ने आज 23 मई 2026 को जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। विहिप कार्यकर्ताओं से यह ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता ने प्राप्त किया। इसके पश्चात प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण रुकवाया गया।
ज्ञापन में विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू समाज का संगठन है जो वर्षों से समाज के लिए सार्थक कार्य करते आ रहा है इसी क्रम में हम आपसे निम्न मांग करते हैं कि केजीएमयू के गेट नंबर 24 के सामने वक्फ मस्जिद दरिया वाली नामक मस्जिद है जिसके पास में स्थित पार्क को कब्जा कर गेट नंबर 2 आदि बनाया गया है, और लगभग 10 फीट ऊंची पक्की दीवार बना कर तिकोनिया पार्क को कब्जा किया जा रहा ये साफ-साफ अतिक्रमण प्रतीत होता है जो कि अनुचित है उक्त अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए।
यह भी मांग की है कि KGMU परिसर के अंदर स्थित अवैध मजारों को लेकर भी विश्व हिन्दू परिषद ने ज्ञापन दिया था जिसके पश्चात अवैध मजारों को नोटिस जारी हुआ था परंतु कई महीने बीतने के बाद भी अबतक अवैध मजारों को हटाया नहीं गया, इन अवैध मजारों को भी तत्काल हटाया जाए।
2019 में भी हो चुकी है ऐसी कोशिश
विहिप का कहना है कि पूर्व में 2019 में भी इसी प्रकार से इस स्थान पर अराजक तत्वों द्वारा अनाधिकृत अतिक्रमण किया गया था जिसे विश्व हिन्दू परिषद के प्रयासों द्वारा प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त किया था। अनाधिकृत रूप से पुनः अतिक्रमण का प्रयास घोर निंदनीय है विश्व हिन्दू परिषद इस प्रकार के अनैतिक कार्यों के विरोध में संघर्षों के लिए पूर्णरूप से संकल्पित है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री समरेन्द्र प्रताप ने कहा कि आज ज्ञापन देने आए हैं अगर शासन प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल स्वयं इस प्रकार के कृत्यों का इलाज करने में सक्षम है, हमें मजबूर न करें अन्यथा जो भी होगा उसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी। विभाग संयोजक विजय निषाद ने कहा कि बजरंग दल किसी प्रकार की अवैध मजार नहीं बनने देगा न उसे रहने देगा।
दीवार बनाकर किये जा रहे अतिक्रमण को रोका
विज्ञप्ति में बताया गया है कि ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत दरिया वाली मस्जिद द्वारा तिकोना पार्क में हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोक और आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर सारी मांगों पर कार्यवाही की जाएगी, जिला मंत्री धीरज सोनकर, मनोज मिश्रा-जिला उपाध्यक्ष, तरनजीत सिंह डंग-जिला सहमंत्री, जिला संयोजक नरेंद्र परमार, शुभम गौर, गणेश पवार-जिला प्रचार प्रसार प्रमुख,मोहित गुप्ता, राजीव पाण्डेय, प्रमोद चौरसिया, अनुज शर्मा, शिवम यादव, शिवजीत गिरी, सचिन, अभिजीत राय, देवेंद्र प्रधान, अभि भदौरिया, अभिषेक एवं विहिप/बजरंग दल लखनऊ के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times