-भीषण गर्मी में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिया आदेश

सेहत टाइम्स
लखनऊ। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया है, इसी के मद्देनजर लखनऊ के जिलाधिकारी District Magistrate ने सभी बोर्ड्स के विद्यालयों में 22 मई से ग्रीष्माकाश घोषित कर दिया है।
21 मई, 2026 को जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि वर्तमान समय में जनपद लखनऊ में भीषण गर्मी Intense Heat एवं लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग द्वारा जन सामान्य को गर्मी एवं लू से बचाव के सुझाव दिये गये हैं। जनपद में कतिपय विद्यालयों द्वारा अभी भी ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया है, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना है।
उन्होंने कहा है कि मौसम विभाग द्वारा निर्गत चेतावनी एवं छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये जनपद लखनऊ में समस्त शैक्षिक बोर्ड द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में दिनांक 22 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश घोषित किया जाता है।
इस आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश में बताया गया है कि
इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर पुष्टि किया जा सकता है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times