Wednesday , April 22 2026

फार्मासिस्टों के चुनाव में राजीव कनौजिया अध्यक्ष, अजय कश्यप मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

-डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा लखनऊ के चुनाव में राजीव कुमार को अध्यक्ष और अजय कश्यप को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया है। आज 22 अप्रैल को द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव बी.पी.चौधरी अध्यक्ष जनपद शाखा लखनऊ की अध्यक्षता में बलरामपुर अस्पताल स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया।

सम्पन्न चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं जी.सी.दुबे मंडलीय सचिव तथा जे .के.सचान प्रान्तीय अध्यक्ष के संरक्षण एवं देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किये गये।

निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एम.जेड सिद्दीकी. 3. उपाध्यक्ष पद पर ए पी मिश्रा, मंत्री पद पर अजय कश्यप, संगठन मंत्री पद पर राकेश मोहन कुशवाहा संयुक्त मंत्री पर राजेश बौद्ध, कोषाध्यक्ष पर प्रतिभा, संप्रेक्षक पद पर शैलेंद्र प्रकाश को निर्वाचित घोषित किया गया। बी पी चौधरी को जनपद शाखा का संरक्षक मनोनीत किया गया।

प्रांतीय नेतृत्व ने नवगठित पदाधिकारियों से आशा जतायी है कि आप सभी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रदेश नेतृत्व को मजबूती मिलेगी एवं संगठन नित्य नये आयाम स्थापित करेगा।