-समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं हम : डॉ अभिषेक शुक्ला

सेहत टाइम्स
लखनऊ। आस्था हॉस्पिस एवं जेरियाट्रिक केयर सेंटर द्वारा विकास नगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए राहत शिविर का आयोजन आस्था हॉस्पिस एवं जेरियाट्रिक केयर सेंटर की ओर से किया गया। इस शिविर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई। संस्था द्वारा जरूरतमंदों के बीच कपड़े (पैंट-शर्ट), बच्चों के वस्त्र, जूते-चप्पल तथा खिलौनों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आग से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनके जीवन को पुनः व्यवस्थित करने में सहयोग देना है।
यह संपूर्ण कार्य संस्था के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में संस्था की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाई। डॉ शुक्ला ने कहा कि आस्था हॉस्पिस का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहना भी है। उन्होंने सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों हर्षिता, श्रेया, दीपा, मैत्रेयी, रागिनी और सहयोगी स्टाफ को इसके लिए धन्यवाद दिया है।
संस्था ने आश्वासन दिया कि उजड़े हुए परिवारों के घरों को पुनः बसाने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times