Sunday , March 29 2026

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सकों को सिखाया गया वेंटीलेटर का संचालन

-मैकेनिकल वेंटिलेशन विषय पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन कार्यशाला आयोजित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा आई0एस0सी0सी0एम0 के सहयोग से मैकेनिकल वेंटिलेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों को मैकेनिकल वेंटिलेशन के आधुनिक सिद्धांतों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था।

कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों से आये हुये विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा वेंटिलेटर के विभिन्न मोड, सेटिंग्स, मरीज प्रबंधन, तथा आपातकालीन परिस्थितियों में वेंटिलेशन के उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने अनुभवों एवं प्रश्नों के माध्यम से सत्र को और अधिक उपयोगी बनाया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें नवीनतम तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं से अवगत कराया।

कार्यशाला के समापन पर प्रो0 (डा0) प्रवीण कुमार दास, विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया विभाग ने यह बताया कि इस प्रकार की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और गंभीर मरीजों की देखभाल और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। अंत मेें प्रोे0 दास ने कार्यशाला के संयोजक, विभिन्न संस्थानों से आये हुये प्रशिक्षार्थियोें व संकाय सदस्यों एवं आई0एस0सी0सी0एम0 को आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।