Saturday , February 7 2026

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन ने नवनियुक्त महानिदेशकों का किया भव्य अभिनंदन

-​डॉ. पवन कुमार अरुण महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ​डॉ. हरिदास अग्रवाल, महानिदेशक, परिवार कल्याण एवं ​डॉ. रंजना खरे महानिदेशक प्रशिक्षण से की शिष्टाचार भेंट

सेहत टाइम्स

​लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन (DPRA) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त महानिदेशकों से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जे. के. सचान के नेतृत्व में गये प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ तीनों नवनियुक्त शीर्ष अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

​प्रतिनिधिमंडल ने तीनों अधिकारियों ​डॉ. पवन कुमार अरुण: महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ​डॉ. हरिदास अग्रवाल, महानिदेशक, परिवार कल्याण एवं ​डॉ. रंजना खरे महानिदेशक, प्रशिक्षण को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ​

प्रतिनिधिमंडल में ​मुख्य रूप से जनपद शाखा लखनऊ के अध्यक्ष बी.पी. चौधरी, मंत्री राजीव कनौजिया, कोषाध्यक्ष अजय कश्यप और मीडिया प्रभारी आनंद सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही संगठन के सक्रिय सदस्य सरवन चौधरी, पंकज रस्तोगी एवं एम.पी. रावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाएगा।