-बेबी शो के लिए आयु के अनुसार तीन श्रेणियों में बांटा गया था बच्चों को

सेहत टाइम्स
लखनऊ। हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल द्वारा 1 फरवरी को फ्रंट लॉन में बेबी शो एवं बच्चों के कार्निवाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 124 बच्चों ने सहभागिता की। यह आयोजन बच्चों एवं अभिभावकों के लिए उत्सवपूर्ण रहा।
हॉस्पिटल द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन हेल्थ सिटी विस्तार के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप कपूर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञप्ति के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय निरंजन एवं डॉ. नीता भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रारंभिक बाल स्वास्थ्य देखभाल एवं अभिभावकों की जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
बेबी शो को एक वर्ष से कम, 1-3 वर्ष एवं 3-6 वर्ष की तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मैजिक शो, खेल-कूद, बच्चों की गतिविधियाँ तथा अभिभावकों के लिए क्विज आयोजित की गई और सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. मोनिका कार एवं डॉ. आशुतोष पांडेय भी उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times