Friday , January 16 2026

तीन से छह साल तक के बच्चों को खेल-खेल में कराया योग

-लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। यहां जुग्गौर के आंगनवाड़ी केंद्र में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योगाभ्यास” और “खेल-खेल में योग” पहल को आयोजित किया गया। 16 जून को हुए इस कार्यक्रम का आयोजन निदेशक प्रोफ़ेसर (डॉ.) सीएम सिंह, डीन प्रोफ़ेसर (डॉ.) प्रद्युम्न सिंह, सी.एम.एस. प्रोफ़ेसर (डॉ.) विक्रम सिंह एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) एस.डी. काण्डपाल के मार्गदर्शन में किया गया।

“खेल-खेल में योग” कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर तीन से छह साल के कुल 60 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विनीता शुक्ला (इन्चार्ज आर.एच.टी.सी.) ने बच्चों एवं सभी उपस्थित जनों के स्वागत से करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। योगाचार्य ओम नारायण अवस्थी एवं कुमारी काशवी वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने योग प्रक्षिक्षण में उत्साह से भाग लिया।

त्रिकोणासन, ताड़ासन तथा ब्राह्मणी योग जैसे विभिन्न प्रकार के योगों के माध्यम से बच्चों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के बीच योग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमे पहले स्थान पर फरहीन, दूसरे स्थान पर रफीकुल्लाह एवं तीसरे स्थान पर आदित्य राज रहे। आंगनवाड़ी कार्यकत्री रीना यादव, उषा एवं आशा रानी, आंगनवाड़ी सहायिका सत्यवती को भी बच्चों को प्रतिदिन योग कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आशा वर्कर अर्शिया और पूनम भी कार्यक्रम में मौजूद रही।

अंत में, डॉ. विनीता शुक्ला ने बच्चों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की की समस्त फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट्स, जूनियर रेजिडेंट्स तथा स्टाफ ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.