Thursday , January 15 2026

आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ पीके शुक्ला को सेवा शिखर सम्मान

-यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सम्मान से नवाजा

सेहत टाइम्स

लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (आयुष) के लिए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, मारूति होम्योपैथिक क्लीनिक के संस्थापक डॉ. पी. के. शुक्ला को सेवा शिखर सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा खुशी फॉउण्डेशन और दिशा एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर के सभागार में आयोजित सेवा शिखर और सेवा गौरव सम्मान समारोह में दिया गया।

डॉ शुक्ला को यह सम्मान आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट और सम्मानजनक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन के पूर्व महानिदेशक प्रो.(डॉ.) संजय द्विवेदी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.