Friday , October 11 2024

उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश

-पहले दशहरा और महानवमी का अवकाश एक ही दिन 12 अक्टूबर को किया गया था घोषित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी पर अब 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ज्ञात हो 4 दिसम्बर 2023 में जारी की गयी वर्ष 2024 के अवकाशों की सूची में महानवमी और दशहरा का अवकाश 12 अक्टूबर 2024 के दिन घोषित किया गया था।

आज 10 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में इसे संशोधित करते हुए महानवमी का अवकाश अब 11 अक्टूबर, 2024 को घोषित किया गया है, दशहरा का अवकाश पूर्व की भांति 12 अक्टूबर को ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.