Sunday , September 22 2024

संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन की नयी कार्यकारिणी का चुनाव, पूजा गुप्ता बनीं अध्यक्ष

-संरक्षक राजेश पाण्डेय के साथ ही हरिओम सिंह को चुना गया महामंत्री

सेहत टाइम्स

लखनऊ। संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन (रजि०) उत्तर प्रदेश के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में आज 22 सितम्बर को नयी कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। नयी कार्यकारिणी में संरक्षक राजेश पाण्डेय, अध्यक्ष पूजा गुप्ता तथा महामंत्री हरिओम सिंह को चुना गया है।

संरक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि पूर्व निर्धारित प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आज विश्व संवाद केन्द्र निकट कैन्सर इंस्टीट्यूट जियामऊ के पास लखनऊ में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका चौधरी के प्रस्ताव से प्रदेश कार्यकारिणी को प्रदेश संरक्षक राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में भंग किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिले के यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद चुनाव के माध्यम से प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुबोध कुमार दीक्षित, महिला उपाध्यक्ष के पद पर सोनाली दीक्षित, जेनिफर खॉन, उपाध्यक्ष पर रतनलाल, प्रिया सिंह, संयुक्त मंत्री-सतीश शर्मा, संगठन मंत्री के रूप में शिखा सिंह, मीडिया प्रभारी पद पर अभिषेक विलसन, संगठन मंत्री के लिए हरिशंकर, मण्डल संयोजक के पद पर शिवा सिंह बरेली मण्डल, विवेक पाल-आगरा मण्डल, नीरज पाण्डेय अयोध्या मण्डल, चित्रेश अग्रवाल अलीगढ़ मण्डल चुने गये हैं। वरिष्ठ सलाहकार के लिए सन्तोष पाल का चयन हुआ। अधिवेशन में संयुक्त एनएचएम के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.