-पूर्णिमा का तर्पण 29 सितम्बर को प्रात: 5 बजे से शुरू होगा

सेहत टाइम्स
लखनऊ। स्थानीय सेक्टर 9 गायत्री ज्ञान मंदिर में आगामी 29 सितंबर से सामूहिक पिंड तर्पण शुरू किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति पितृपक्ष में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगा।
यह जानकारी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने देते हुए बताया है कि पूर्णिमा का तर्पण 29 सितंबर को प्रातः 5:00 बजे शुरू होगा। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात 5:30 बजे से देव आवाहन, देव पूजन के उपरांत पिंड तर्पण प्रारंभ होगा तथा उसके पश्चात गायत्री यज्ञ होगा।
उन्होंने बताया कि तर्पण के सभागार में युग ऋषि द्वारा रचित धर्म एवं अध्यात्म वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ जीवन मृत्यु पर आधारित साहित्य जैसे मैं क्या हूं, मरने के बाद हमारा क्या होता है, पितरों को श्रद्धा दें, वे शक्ति देंगे, पितृ हमारे अदृश्य सहायक, मरणोत्तर जीवन उसकी सच्चाई, जीवन एवं मृत्यु, भूत कैसे होते हैं, क्या करते हैं, स्वर्ग-नर्क की स्वचालित प्रक्रिया, मरे तो सही बुद्धिमत्ता के साथ, जल्दी मरने की उतावली ना करें जैसी पुस्तकें सभागार में अवलोकन के लिए प्रदर्शित रहेंगी, इन्हें क्रय करके लिया भी जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पिंड तर्पण में नर-नारी, जाति, वंश का भेद नहीं होगा। सभी भागीदारी कर सकते हैं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
 
 

 Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times
Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
