Monday , August 31 2026

धूमधाम के साथ सुषमा खर्कवाल ने किया महापौर के लिए नामांकन

-उपमुख्‍यमंत्री, विधायक सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे नामांकन के मौके पर

सेहत टाइम्‍स   

लखनऊ। नगर निगम महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने धूमधाम के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

यह जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ से संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर ने बताया कि नामांकन करने पहुंचीं सुषमा खर्कवाल के साथ इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री/सदस्य विधान परिषद दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, विधायकगण आशुतोष टंडन, डॉ नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह व योगेश शुक्ला आदि शामिल रहे। डॉ शाश्‍वत ने बताया कि इनके अलावा महानगर महमंत्रीगण त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, सुनील यादव, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया, लखनऊ महानगर पदाधिकारीगण, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर, कार्यकारिणी सदस्य डॉ वीना गुप्ता, पश्चिम विधान सभा सदस्य डॉ कुलभूषण शुक्ला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।