Sunday , October 18 2026

279वें युगऋषि वांग्मय साहित्य की स्थापना

 

 

लखनऊ. गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत रजत गर्ल्स कालेज ऑफ़ एजुकेशन एण्ड मैनजमेन्ट मालीपुर रोड भीतरी ताराखुर्द  अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 70 खण्डों का वांग्मय साहित्य स्थापित किया गया। यह वांग्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के ट्रस्टी उदयभान सिंह भदौरिया ने संस्थान के पुस्तकालय को भेंट किया।

इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘ज्ञान यज्ञ इस युग की अराधना व साधना है।’’ और कहा कि इस वर्ष के अन्त तक 301 पुस्तकालयों में ऋषि वांग्मय का लक्ष्य निर्धारित है। इस अवसर पर आर के चौहान, अनिल भटनागर, संस्थान के प्रधानाचार्य एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर जे0 सिंह रजत तथा  छात्र-छात्रायें मौजूद थे।