Monday , October 19 2026

लेवल-1 के चिकित्‍साधिकारी सूची देखें, आपत्ति हो तो 30 अगस्‍त तक बतायें

-महानिदेशक ने कहा, प्रस्‍तावित ज्‍येष्‍ठता सूची वेबसाइट पर उपलब्‍ध

डॉ लिली सिंह

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। प्रदेश की चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य महानिदेशक डॉ लिली सिंह ने कहा है कि लेवल 1 के चिकित्‍साधिकारियों की प्रस्‍तावित ज्‍येष्‍ठता सूची विभाग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

महानिदेशक ने कहा है कि इस सूची को लेकर अगर किसी चिकित्‍साधिकारी को आपत्ति है तो इस बारे में वे मेल के जरिये अपनी आपत्तियां 30 अगस्‍त तक भेज सकते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा है कि 30 अगस्‍त के बाद किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। ऐसी आपत्तियों को अमान्‍य समझा जायेगा।