– स्थापना अभियान के तहत 362 वां सेट किया गया स्थापित

सेहत टाइम्स
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत‘‘रामेश्वरम कालेज ऑफ एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग, कसीदा शंकरगढ़ प्रयागराज के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 362वाँ ऋषि वांग्मय साहित्यकी स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ सक्रिय कार्यकर्ता एम.सी. निगम एवं नोवल निगम ने अपने माता-पिता स्व. राम प्रसाद निगम एवं स्व. रानी निगम एवं सास-ससुर स्व. राम निगम एवं स्व. इन्दिरा निगम की स्मृति में ज्ञान दान के रूप में प्रदान करने के साथ-साथ सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। यह कार्यक्रम रामेश्वर ग्रुप के प्रधान कार्यालय, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर वांग्मय साहित्य स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि वांग्मय साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। संस्था के महानिदेशक प्रो. एस.एन. त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर रामेश्वर ग्रुप के चेयरमैन आर.पी. शुक्ला, प्रबन्ध निदेशक वीरेन्द्र शुक्ला, प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र प्रसाद शुक्ला, आर.आई.टी.एम. लखनऊ के डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला, महानिदेशक प्रा. एस.एन. त्रिपाठी, प्रचार्य डॉ. आर.के. सिंह, एच.ओ.डी. श्री आर. के.पाण्डेय, अतिरिक्त महानिदेशक, एस.एस.मिश्रा, अनिल भटनागर सहित शिक्षक-शिक्षिकायें तथा छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times