Monday , August 31 2026

प्रो हैदर अब्‍बास को एफआरसीपी की दोहरी फेलोशिप

-रॉयल कॉलेज ऑफ एडिनबर्ग व रॉयल कॉलेज ऑफ ग्‍लास्‍गो एफआरसीपी सम्‍मान

प्रो हैदर अब्बास

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के हेड प्रोफेसर हैदर अब्बास को प्रतिष्ठित एडिनबर्ग के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन (एफआरसीपी एडिनबर्ग) और रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन ऑफ ग्लासगो (एफआरसीपी ग्लासगो) दोनों की फैलोशिप से सम्मानित किया गया है।

रॉयल कॉलेजों की यह फेलोशिप भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सकों के पेशेवर विकास के लिए संसाधन उपलब्‍ध कराने में सहायक होती है। ज्ञात हो डॉ हैदर अब्‍बास पूर्व में इंग्‍लैंड में कार्य भी कर चुके हैं।