Wednesday , January 21 2026

योगी सरकार की ऐतिहासिक जीत पर हेल्‍थ सिटी हॉस्पिटल में भी बंटीं मिठाइयां

-मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्‍न में डूबा लखनऊ

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी बहुमत के रुझान के साथ ही राजधानी लखनऊ में जश्न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर अन्य जगहों पर लोगों ने योगी आदित्यनाथ की इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं।

इसी क्रम में गोमती नगर स्थित हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में भी उल्लास का माहौल देखा गया। यहां पहुंचे इंडस्ट्रियल कॉलेज की प्रबंधन समिति के सचिव व समाजसेवी जेके चोपड़ा ने सभी को मिठाई खिलाई। उनके साथ वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ वैभव खन्ना, भारतीय जनता पार्टी के सुनील मिश्रा, धर्मेंद्र सहित अस्‍पताल के कर्मी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.