-बीएन लाल वोकेशनल इंटर कॉलेज में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

सेहत टाइम्स
लखनऊ। स्थानीय चित्रगुप्त नगर स्थित बीएन लाल वोकेशनल इंटर कॉलेज (पूर्व में मॉडर्न वोकेशनल इंटर कॉलेज) में गणतंत्र दिवस की 72वीं वर्षगांठ का समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाये गये इस समारोह को सम्बोधित करते हुए कॉलेज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने अधिकार और कर्तव्य के बीच में और समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना स्वर्गीय बीएन लाल ने की थी, आज हमारे बीच वे नहीं हैं लेकिन उनकी आत्मा अवश्य ही संतुष्ट होगी कि शिक्षा के मंदिर की स्थापना का उनका उद्देश्य पूरा करते हुए कॉलेज प्रगति के रास्ते पर चल रहा है।
समिति के कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने अपने दायित्वों को अपने अधिकारों से ज्यादा मानते हुए उनके प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं संविधान के मूलभूत अधिकारों तथा विभिन्न आर्टिकल्स के बारे में कॉलेज के प्रधानाचार्य अक्षय अस्थाना ने सटीक और तिथि वार जानकारी दी। सशस्त्र सेनाओं के बारे में भी उन्होंने सभा को अवगत कराया प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा ने बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
सभा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की द्वारा देश के प्रति किए गए बलिदान की भी चर्चा की गई।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times