लखनऊ। विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर आज 2 मई को चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन, पल्मोनरी व क्रिटिकल केयर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विभागमें एक नि:शुल्क अस्थमा स्क्रीनिंग शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों को अस्थमा रोग के बारे में जागरूक किया गया। विभाग के ही सेमिनार हाल में मरीजों तथा उनके परिजनों मेंअस्थमा व एलर्जी रोग से बचाव, पहचान,जांच और उपचार के विषय में जानकारी दी गयी। जागरूकता कार्यक्रम के अन्त में विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. आरएएस कुशवाहा, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. आनन्द श्रीवास्तव और डॉ. दर्शन बजाज ने अस्थमा रोग के विषय में सवालों के जवाब देकर मरीजों की जिज्ञासाओं को शान्त किया। इस अवसर पर अस्थमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं इसके गंभीर परिणामों के बारे में भी बताया गया। इस बीमारी से किस प्रकार बचाव किये जा सकते हैं। इण्डियन चेस्ट सोसाइटी के तत्वावधान में अस्थमा विषय पर एक बेबकास्ट का आयोजन किया गया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times