लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की कार्यकारिणी 2017-18 के चुनाव के लिए नामांकन के आज अंतिम दिन तक अलग-अलग पदों के लिए कुल 24 लोगों ने नामांकन किया है। इनमें अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए तीन-तीन लोगों ने नामांकन किया है। वर्तमान समय में अध्यक्ष पद पर काबिज डॉ अशोक कुुमार यादव फिर से मैदान में हैं।
राज्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव बंसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष मुख्यालय के पद के लिए एकमात्र नाम लखनऊ के डॉ.आशुतोष कुमार दुबे का है, जबकि उपाध्यक्ष महिला के लिए तीन नामांकन आये आये हैं। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष सामान्य के तीन पदों के लिए छह, अपर महामंत्री के लिए चार, वित्त सचिव के लिए दो तथा सम्पादक पद के लिए भी दो ही लोगों ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा उसके अगले दिन यानी 12 एवं 13 मई को नाम वापस लिया जा सकता है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times