Saturday , October 24 2026

लोक बंधु अस्पताल में ली गयी स्वच्छता की शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वच्छता की शपथ लेने का दौर जारी है। इसी क्रम में आज यहां कानपुर रोड स्थित यहां लोक बंधु अस्पताल में स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी साथ ही उसको अमल में लाते हुए स्वच्छता का अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमिता यादव, डॉ पीएन अहिरवार, डॉ बीके सिंह, फार्मासिस्ट अजय पाण्डेय, डॉ गीता अग्रवाल, धर्मेन्द्र प्रताप व अन्य कर्मचारियों  ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए सफाई अभियान में भाग लिया ।