-महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत केजीएमयू में आयोजित ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर

सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के निर्देशानुसार किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के के.जी.एम.यू इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में छात्राओं एवं अध्यापिकाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा सप्ताह 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर मनाया जा रहा है। इसके तहत ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर भी आयोजित किये जा रहे हैं।
गुरुवार को ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर की गेस्ट शिवी जैन, एम.बी.ए.,बी.टेक रही। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिवी जैन ने कहा कि आज की महिला को आत्मनिर्भर, पढ़ी-लिखी तथा अपने हक के लिए आवाज उठाने वाली, होनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओें को अपने अन्दर नेतृत्व की भावना को जागृत करना होगा। तक का शुभारंभ 17 अक्टूबर को किया गया।

डॉ विनोद जैन, प्रोफेसर, सर्जरी, अधिष्ठाता, पैरामेडिकल विज्ञान संकाय के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए ऑन लाइन गेस्ट लेक्चर के साथ ही ऑनलाइन स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का विषय- नारी सशक्तिकरण पर आधारित आत्म सम्मान, नारी शक्ति, एवं बलिदान था, जिसमें 17 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस ऑन लाइन गेस्ट लेक्चर कार्यक्रम में 120 पैरामेडिकल छात्राएं, अध्यापिकाएं तथा पैरामेडिकल महिला कर्मी उपस्थित रहीं तथा सजीव आत्मरक्षा प्रशिक्षण (कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए) किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय उ0प्र0, लखनऊ के एस.पी. ग्राउण्ड में सायं 5 से 6 तक महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षक के द्वारा 30 पैरामेडिकल छात्राओं को दिया गया।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन शालिनी गुप्ता, शिवांगी श्रीवास्तव, मंजरी शुक्ला, विवेक गुप्ता, श्याम जी, रमन मिश्रा एवं अभिषेक यादव के सहयोग से किया गया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times