Wednesday , April 24 2024

मुलायम को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया

पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती, हालत स्थिर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिह यादव को आज यहां संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उन्‍हें पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है।

अस्‍पताल के मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक प्रो अमित अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम को पेट दर्द की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था। उनकी जांचें हो रहीं हैं। उनकी नब्‍ज और अन्‍य पैरामीटर्स सामान्‍य हैं और उनकी हालत स्थिर है।