Wednesday , April 15 2026

डॉ विकास सिंह को एएसआईकॉन 2025 में डॉ (ब्रिगेडियर) रसामय गांगुली ओरेशन सम्मान

-कोलकता में आयोजित हुआ एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया का 85वां वार्षिक सम्मेलन

सेहत टाइम्स

लखनऊ/कोलकाता। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ, के जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर, एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, यूपी चैप्टर के कार्यकारिणी सदस्य डॉ विकास सिंह को एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) के 85वें वार्षिक सम्मेलन – एएसआईकॉन 2025 में प्रतिष्ठित डॉ (ब्रिगेडियर) रसामय गांगुली ओरशन से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, कोलकाता में आयोजित हुआ।

डॉ (ब्रिगेडियर) रसामय गांगुली ओरशन एएसआई का एक अत्यंत प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अकादमिक सम्मान है। इस अवसर पर डॉ विकास सिंह ने “Concomitant Laparoscopic Surgery (समवर्ती लैप्रोस्कोपिक शल्य चिकित्सा)” विषय पर ओरशन प्रस्तुत किया, जिसमें आधुनिक शल्य चिकित्सा में इसकी उपयोगिता, सुरक्षा एवं लाभों पर प्रकाश डाला गया।

यह सम्मान जनरल सर्जरी, शल्य शिक्षा एवं अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में डॉ सिंह के उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है।