Saturday , April 20 2024

प्‍लास्टिक के निस्‍तारण और विकल्‍प के तरीके बताइये, इनाम पाइये

उत्‍तर प्रदेश प्रदषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू किया बीट प्लास्टिक पलूशन हैकथॉन

लखनऊ उत्‍तर प्रदेश प्रदषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक वेस्ट की रीसाइकलिंग और इसके उत्पादों का विकल्प तलाशने के लिए जनता से राय मांगी है। आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से ‘बीट प्लास्टिक पलूशन’ हैकथॉन’ शुरू किया है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इसमें कोई भी चुनिंदा टॉपिक पर सलूशन मॉडल भेज सकता है। यही नहीं इनमें से टॉप 10 एंट्री को ढाई हजार से 20 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

इस बारे में वन मंत्री दारा सिंह चौहान का कहना है कि दो अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्लस्टिक प्रतिबंधित कर दी जाएगी। इसके निस्तारण और विकल्पों की तलाश जरूरी है। इसमें अभियान के जरिए जनसहयोग लिया जा रहा है।


प्रक्रिया 

बोर्ड के सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट http://www.uppcb.com/ पर हैकथॉन की वेबसाइट का लिंक उपलब्ध है। यहां 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाकर अपना मॉडल अपलोड किया जा सकता है। 29 सितंबर को टॉप 10 एंट्री की घोषणा की जाएगी। दो अक्टूबर को इनका प्रेजेंटेशन होगा, जिसके आधार पर टॉप थ्री चुने जाएंगे। टॉप थ्री को 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य सात एंट्री को 2500 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस मौके पर प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी भी मौजूद थीं।

ये हैं विषय, जिन पर मांगी गयी है राय 
1-प्लास्टिक वेस्ट का ऊर्जा या अन्य कार्यों के लिए उपयोग 
2-प्लास्टिक वेस्ट की रिसाइकलिंग 
3-पॉलीथीन, प्लास्टिक उत्पाद, थर्माकोल, प्लास्टिक बोतल आदि के विकल्प 
4-प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग का इनोविटव तरीका 
5-प्लास्टिक वेस्ट की रिसाइकलिंग, कलेक्शन और डिस्पोज करने का मॉडल