Sunday , September 8 2024

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की राजनाथ सिंह से भेंट

-हमेशा निकालता रहा हूं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान : राजनाथ

सेहत टाइम्स

लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ में आवास पर मिला।

मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में शशि कुमार मिश्रा महासचिव ,सतीश कुमार पांडे संयोजक ,गिरीश चन्द्र मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निगम कर्मचारी महासंघ, गिरजा शंकर तिवारी अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद,अतुल मिश्रा महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ,राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा महामंत्री घनश्याम यादव आदि उपस्थित थे।

राजनाथ सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि देशभर में कर्मचारियों से दिल्ली में वी पी मिश्र के नेतृत्व में वे बराबर मिलते रहते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं पर बैठक करके समाधान निकालने में बराबर सहयोग भी करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए समिति का गठन, आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन की नियमावली बनाने, एनपीएस में सरकार को अंशदान में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी आदि शामिल है।

उन्होंने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और लखनऊ में भी पूरा सहयोग देने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.