Thursday , March 28 2024

डिप्‍लोमा फार्मासिस्‍ट एसोसिएशन के दोनों गुटों ने जीतीं चार-चार सीटें

संदीप फि‍र अध्‍यक्ष, श्रवण कुमार सचान बने महामंत्री

सर्वाधिक मतों के अंतर से रजत यादव बने कोषाध्‍यक्ष

लखनऊ।  डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसियेशन उत्‍तर प्रदेश के चुनाव मे दो गुटों के मध्य बंटे चार-चार पद।  अध्यक्ष के पद पर एक बार फि‍र से संदीप बडोला को चुन लिया गया है। जबकि  श्रवण कुमार सचान को महामंत्री पद पर पहली बार जीत हासिल हुई है। सम्‍पन्‍न चुनाव में महामंत्री केके सचान ने फि‍र से महामंत्री पद पर दावेदारी जतायी थी लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं हासिल हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक चली मतगणना में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसियेशन उत्‍तर प्रदेश के आठ पदों पर अठारह प्रत्याशी मैदान में थे।  दो पैनलों ने अपने आठ-आठ प्रत्याशी चुनाव में उतारे जिसमें दोनों गुटों से चार चार उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किये गए गये।

परिणाम के अनुसार अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री श्रवण कुमार सचान के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह पटेल, संगठन मंत्री पद पर आरएस राना, संयुक्त मंत्री पद पर देवेंद्र कटारा, कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत पाकर रजत यादव, व ऑडीटर पद पर दीपक यादव विजयी घोषित किये गए।

डीपीए यूपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्र, उपाध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी, वित्त मंत्री राजीव तिवारी, डीपीए लखनऊ के अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, आरएनडी द्विवेदी, जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ऑडीटर, सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

एसोसियेशन के चुनाव में कुल 3270 फार्मेसिस्टों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 286 मतों के सर्वाधिक अंतर से कोषाध्यक्ष पद पर रजत यादव तथा 25 मतों के सबसे कम अंतर पर संयुक्त मंत्री पद पर देवेंद्र कटारा विजयी रहे।