Saturday , April 20 2024

बॉलीवुड से एक और दुखद खबर : मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

-17 जून से मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती होकर करा रही थीं इलाज

मुंबई/लखनऊ। बॉलीवुड से एक और दुखद खबर है, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का देर रात निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते सरोज खान को बीती 17 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान की अनिवार्य कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

बताते चलें कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। उनका जन्म 22 नवंबर 1948 में मुंबई में हुआ था। गुरुवार देर रात 71 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया. सरोज खान अभी तक 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकीं थीं। सरोज खान के निधन की सूचना पाते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है। अनेक अभिनेता, अभिनेत्रियों के साथ ही अन्‍य हस्तियों ने सरोज खान के निधन पर शोक जताया है।