Wednesday , April 15 2026

केजीएमयू को स्‍टेट बैंक से मिलीं 25 व्‍हील चेयर्स

कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गतमरीजों के उपयोगार्थ दीं व्‍हील चेयर्स

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शरद स. चांडक द्वारा “कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत” मरीजों के उपयोगार्थ 25 व्हील चेयर्स भेंट की गयीं।

कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने मुख्य महाप्रबंधक शरद स. चांडक व भारतीय स्टेट बैंक को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही साथ उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहयोग केजीएमयू के रोगियों के उपचार में और उन्नति प्रदान करेगा, हर वह रोगी जो इस संस्था की मदद से सुविधा प्राप्त करेगा, वह भी दुआ देगा।

इस अवसर पर संस्‍थान के प्रति कुलपति, प्रो विनीत शर्मा, कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो संदीप भट्टाचार्य, डीन एकेडेमिक प्रो अमिता जैन, एमएस डॉ डी. हिमांशु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।