Saturday , July 4 2026

डॉ अनिता सक्‍सेना के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्‍कार 15 नवम्‍बर को

-अमेरिका में 6 नवम्‍बर को हुई थी मृत्‍यु, शांति हवन 16 नवम्‍बर को

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ अनिता सक्‍सेना के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्‍कार कल 15 नवम्‍बर को यहां भैसाकुंड स्थित विद्युत शवदाह गृह पर अपरान्‍ह 12.30 बजे किया जायेगा।

 

यह जानकारी देते हुए डॉ अनिता के पति प्रोफेसर डॉ अमित गुप्‍ता की ओर से बताया गया है कि अमेरिका के ऑरलान्‍डो में बीती 6 नवम्‍बर को डॉ अनिता सक्‍सेना की मृत्‍यु हो गयी थी। वहां से उनके पार्थिव शरीर को यहां लाया जा रहा है, जिसका अंतिम संस्‍कार 15 नवम्‍बर को किया जायेगा। पूजा और शांति हवन डॉ अमित गुप्‍ता के एसजीपीजीआई स्थित आवास पर 16 नवम्‍बर को प्रात: 9.30 पर होगा।