Monday , August 24 2026

274वें युगऋषि वांग्मय साहित्य की स्थापना

 

 

लखनऊ. गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत रजत बालिका डिग्री कालेज बरही इंदिलपुर टाण्डा रोड, अम्बेडकरनगर उ0प्र0 के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 70 खण्डों का वांग्मय साहित्य स्थापित किया गया. नीलम सिंह एवं विवेक सिंह ने अपने पिता स्व0 तुला बहादुर सिंह की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय को वाङ्मय साहित्य भेंट किया.

 

 

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने वांग्मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘ऋषि वाङ्मय सहित्य मानवीय मूल्य व्यवसायिक नैतिकता की शिक्षा को पूर्ण करता है, एवं यह वर्तमान परिवेश में  अनिवार्य आवश्यकता भी है।’’ श्री शर्मा ने कहा कि इस वर्ष के अन्त तक 301 पुस्तकालयों में ऋषि वांग्मय का लक्ष्य निर्धारित है।