Wednesday , July 1 2026

केजीएमयू में कर्मचारी परिषद के चुनाव में 12 पदों के लिए 34 प्रत्‍याशियों ने किया नामांकन

-किसी भी पद पर सिंगल नामांकन नहीं, निर्विरोध निर्वाचन की संभावना नहीं

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू के कर्मचारी परिषद के चुनाव के लिए 12 पदों के लिए आज 34 प्रत्‍याशियों ने अपना नामांकन किया है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार कम्‍युनिटी मेडिसिन विभाग स्थित चुनाव कार्यालय पर मुख्‍य चुनाव अधिकारी चीफ प्रॉक्‍टर डॉ क्षितिज श्रीवास्‍तव व एसए अब्‍बास तथा सह चुनाव अधिकारी राकेश कुमार की उपस्थिति में आज नामांकन किये गये।

आज किये गये नामांकन में अध्‍यक्ष के एक पद के लिए चार, उपाध्‍यक्ष के तीन पदों के लिए 9, महामंत्री के एक पद के लिए तीन, मंत्री के एक पद के लिए चार, संगठन मंत्री के एक पद के लिए दो, प्रचार मंत्री के एक पद के लिए तीन, संयुक्‍त मंत्री के तीन पदों के लिए छह तथा कोषाध्‍यक्ष के एक पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया।