Friday , April 17 2026

योगी को राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद ने दी बधाई, आशायें जतायीं

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र के अध्यक्ष सुरेश व महामंत्री अतुल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के पुनः मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर योगी आदित्यनाथ व उनकी नई कैबिनेट को प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की तरफ़ से बधाई दी है।

नेताद्वय ने बताया कि‍ सरकार के पूर्व का कार्यकाल काफ़ी संघर्षमय रहा जिसमें कोविड जैसे महाप्राकोप की वजह से कर्मचारियों द्वारा की गई जनता की सेवा को सरकार ने समझा, महसूस किया व सराहा भी परन्तु किन्‍हीं कारणोंवश कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हो पाया।

उन्‍होंने कहा है कि वर्तमान परिवेश में नई सरकार के गठन के उपरान्त कर्मचारी काफ़ी आशाओं के साथ प्रदेश के मुखिया की तरफ़ देख रहा है और विश्वास भी कर रहा है कि उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा।