Sunday , June 28 2026

कार्यकाल में नहीं ली कभी छुट्टी, धूमधाम से दी गयी सेवानिवृत्ति विदाई

-भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्‍तव ने जनसेवा केंद्र भूतनाथ में कार्यरत वरिष्‍ठ सुपरवाइजर को गाजे-बाजे के साथ दी विदाई

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। जनसेवा केंद्र भूतनाथ इंदिरानगर लखनऊ में कर्मठ वरिष्ठ  सुपरवाइजर लक्ष्मी शंकर शुक्ला की सेवानिवृत्ति पर भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। बताया जाता है कि श्री शुक्‍ला की यह खासियत रही कि इन्‍होंने अपने कार्यकाल में कभी छुट्टी नहीं ली।

आज 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे नागरिकों, व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मेहनती, कर्मठ, ईमानदार सफाई सुपरवाइजर लक्ष्मीशंकर शुक्ल पर पुष्प वर्षा, बैंड बाजा के साथ विदाई समारोह मनाया गया। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव ने कहा श्री शुक्ला ने अपने सेवा काल में कभी छुट्टी नहीं ली। नगर निगम में ऐसे परिश्रमी कर्मचारी बिरले ही होते हैं। ये एक उत्कृष्ट उदाहरण है।