Saturday , May 4 2024

मुलायम से मिलने उनके आवास पहुंचे राजनाथ

चुनावों के बीच हुई मुलाकात से लगने लगे कयास

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज शाम करीब साढ़े छह बजे एयरपोर्ट से सीधे मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचे। मीडिया हलकों में जैसे ही यह खबर आयी तो तरह-तरह की चर्चाओं ने जन्‍म लेना शुरू कर दिया था लेकिन इन चर्चाओं पर विराम तब लग गया जब भाजपा की ओर से बताया गया कि राजनाथ सिंह का मुलायम के घर उनका हालचाल लेने पहुंचे थे। ज्ञात हो मुलायम सिंह दो दिन पहले एसजीपीजीआई में भर्ती हुए थे।

 

इस बारे में भाजपा के लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि राजनाथ सिंह को जानकारी मिली थी कि मुलायम सिंह अस्वस्थ हैं। इसी परिप्रेक्ष्‍य में गृहमंत्री राजनाथ सिंह उनका हाल चाल लेने उनके आवास पहुंचे, मुलायम सिंह यादव अब स्वस्थ हैं। गृहमंत्री ने मुलायम सिंह को स्वस्थ देखकर प्रसंन्नता व्यक्त की और उनके सदा स्वस्थ रहने की कामना की। राजनाथ सिंह के अपने चुनाव प्रचार के कार्यक्रम लगे होने के कारण वह मुलायम सिंह के पास करीब दस मिनट रुके।