Wednesday , May 13 2026

अपर निदेशक लेवल के 11 चिकित्‍साधिकारियों प्रोन्‍नत कर निदेशक बनाया गया

-पे मैट्रिक्‍स लेवल 13 क से पे मैट्रिक्‍स लेवल 14 में किये गये प्रोन्‍नत  

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अपर निदेशक पद पर कार्यरत 11 चिकित्सा अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए निदेशक ग्रेड प्रदान किया है।

जिन चिकित्‍साधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की गई है उनमें डॉ सुशील कुमार सक्सेना, डॉ शालिनी गुप्ता, डॉ अनीता शर्मा, डॉ ईश्वरी देवी बत्रा, डॉ मंजू यादव, डॉ नहीदा खातून सिद्दीकी, डॉ अंजू दुबे, डॉ संध्या रानी सिंह, डॉ हनी कात्याल मल्होत्रा, डॉ सुषमा सिंह और डॉ जनार्दन बाबू शामिल हैं।