Wednesday , October 11 2023

वीमेन हेल्‍पलाइन 1090 में पहुंचा कोरोना, जेलर भी कोरोना पॉजिटिव

-दो कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद 1090 हेल्‍पलाइन दो दिन के लिए बंद, लखनऊ मेंं 336 नये मामलेे

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों में 336 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राजधानी में वीमेन पॉवर लाइन-1090 के दो कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद 1090 कार्यालय 48 घण्टे के लिए बंद कर दिया गया है, बताया गया है कि आकस्मिक परिस्थिति में 1090 पर कॉल न करके 112 पर कॉल की जा सकती है।

इसी प्रकार जिला जेल के जेलर केके गुप्ता को कोरोना होने की खबर है। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जानकारी के अनुसार जेलर केके गुप्ता को भर्ती कराया गया है। जेल में जेलकर्मियों और कैदियों की जांच के आदेश जेल प्रशासन ने दिये हैं।

इसके अलावा क्वीन मेरी अस्पताल में दो रेजिडेंट डॉक्टरों को कोरोना होने की खबर है। खबर है कि इन डॉक्‍टरों के संपर्क में आए लोगों की जांच होगी, दूसरी ओर सिविल अस्‍पताल में भर्ती 25 मरीजों की हुई जांच हुई जिनमें 2 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उधर लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव कैंप मे भी एक चपरासी को कोरोना हो गया है।

केजीएमयू में भर्ती पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

इस बीच किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय (केजीएमयू) में पांच लोगों की मौत की सूचना दी गयी है। केजीएमयू के प्रवक्‍ता डॉ सुधीर सिंह द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार 45 वर्षीय पुरुष, निवासी पचरौआ की 4 अगस्त रात्रि 10 बजकर 15 मिनट पर कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी। रोगी को 30 जुलाई की रात्रि 11 बजकर 19 मिनट पर भर्ती किया गया था। भर्ती के समय से ही रोगी की स्थिति नाजुक थी। रोगी को multiple organ dysfunction और acute respiratory distress syndrome हो गया था।

इसी प्रकार 44 वर्षीय पुरुष, निवासी शुक्लागंज की 5 अगस्त सुबह 5 बजे कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी। रोगी को 2 अगस्त की रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर भर्ती किया गया था। रोगी को chronic liver disease और hypovolemic shock हो गया था।

इसके अलावा 42 वर्षीय पुरुष, निवासी लखनऊ की 5 अगस्त सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी। रोगी को 28 जुलाई की शाम 4 बजकर 54 मिनट पर भर्ती किया गया था। रोगी को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या थी। रोगी को acute renal failure हो गया था।

इसके अतिरिक्‍त 40 वर्षीय पुरुष, निवासी अमदेवा महमूदपुर की 5 अगस्त सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी। रोगी को 22 जुलाई की शाम 5 बजकर 21 मिनट पर भर्ती किया गया था। भर्ती के समय से ही रोगी की अवस्था नाजुक थी। रोगी को hypothyroidism और उच्च रक्तचाप की समस्या थी। इसके अतिरिक्त मानसिक दौरों की शिकायत भी थी।

इसी प्रकार 57 वर्षीय पुरुष, निवासी हरिद्वार की 5 अगस्त सुबह 1 बजकर 43 मिनट पर कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी। रोगी को 22 जुलाई की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर भर्ती किया गया था। रोगी को respiratory failure हो गया था।