Tuesday , February 24 2026

लविवि में सड़क पर नमाज, सामूहिक रोजा इफ्तारी रोकने के लिए विहिप बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

-कुलसचिव को सौंपे ज्ञापन में कहा, दो दिन में मांगें पूरी न हुईं हो करेंगे वृहद आंदोलन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में सड़क पर नमाज पढ़ने, सामूहिक रोजा इफ्तारी करने, ऐतिहासिक इमारत को क्षतिग्रस्त करने एवं परिसर स्थित ऐतिहासिक इमारत को मस्जिद का नाम देने वालों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल लखनऊ जिले के कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मांगें पूरी न होने पर दो दिन में वृहद आंदोलन करेंगे जिसका जिम्मेदार स्वयं विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।

यह जानकारी देते हुए जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कहना है कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ताओ ने जानबूझ कर एक झूठा विमर्श और समाज में विघटन पैदा करने का प्रयास किया जो कि अनुचित है। उन्होंने कहा कि ये अपने आपको हिन्दू कहते तो है पर KGMU के प्रकरण में ये सपा, कांग्रेस, भीम आर्मी आदि कहीं दिखाई नहीं दीं। उन्होंने कहा कि इंटीग्रल विश्वविद्यालय में एक दलित बहन के साथ गलत होने पर भी ये लोग उसकी मदद को नहीं गए जहां आरोपी मुस्लिम होता है, वहां इनकी संवेदनशीलता मर जाती है ये बस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते है इनपर सख्त कार्यवाही करनी होगी, जहां भी हिन्दू समाज संघर्ष करेगा उसका पसीना बहेगा। हिन्दू समाज के लिए बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद अपना खून बहा देगा।

जिला मंत्री नीरज ने कहा कि किसी प्रकार का मुस्लिम तुष्टिकरण विश्वविद्यालय परिसर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम हिन्दू समाज के हित के लिए सदैव खड़े है और खड़े रहेंगे हिन्दू समाज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा, जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर रोड पर नमाज और इफ्तारी नहीं चलेगी अगर चलेगी तो उसी रोड पर सोमवार भगवान शिव, मंगल बजरंगबली, बुध गणेशजी, गुरुवार विष्णुजी, शुक्रवार लक्ष्मी एवं संतोषी माता, शनिवार शनि देव की पूजा होगी।

विभाग सह संयोजक बजरंग दल अमरेंद्र ने कहा कि किसी स्थान पर नमाज पढ़ लेने से वो मस्जिद नहीं हो जाती परिसर के अंदर ऐसा नहीं होने देंगे आज शांतिपूर्वक ज्ञापन देने आए है जरूरत पड़ी तो बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे, हिन्दू समाज को उकसाने का प्रयास न करें। इस मौके पर जिला सह संयोजक बजरंग दल दीपक साहू, जिला सह संयोजक जितेंद्र लोधी, लक्की गौतम, संजय राजपूत, संयम सिंह, अंशु रावत, दीपक धानुक, सूरज वाल्मीकि, अभय, कपिल कुमार, प्रतीक श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, हरीश मिश्र, ऋषभ, उदित, आयुष आदि दर्जनों विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।