-समर केयर गाइड : खानपान को लेकर बुजुर्गों के लिए जरूरी बातें
-केजीएमयू की सीनियर डायटीशियन मृदुल विभा की कलम से

गर्मियों का मौसम जहां आम लोगों के लिए असुविधाजनक होता है, वहीं बुजुर्गों के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कम हो जाती है, प्यास का एहसास भी घट जाता है और कई बार दवाओं के कारण डिहाइड्रेशन या कमजोरी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सही देखभाल और संतुलित आहार बुजुर्गों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
1. पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ का सेवन
गर्मियों में डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे अधिक होता है।
बुजुर्गों को दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न लगे
नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, सादा पानी और घर का बना हल्का शरबत लें
बार-बार थोड़ी मात्रा में तरल लेते रहें

2. हल्का और संतुलित आहार लें
भारी, तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचें
दलिया, खिचड़ी, दाल, हरी सब्जियां शामिल करें
मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और पपीता लें
ताजा और घर का बना भोजन प्राथमिकता दें
3. छोटे-छोटे भोजन लें
दिन में 3 बड़े भोजन की बजाय 4–5 बार हल्का भोजन लें
इससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर पर दबाव कम पड़ता है
4. लू से बचाव करें
दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें
बाहर निकलते समय सिर ढंकें
हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें
घर को ठंडा और हवादार रखें
5. दवाओं और स्वास्थ्य पर ध्यान दें
कुछ दवाएं शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती हैं
डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें
समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें
6. स्वच्छता और खान-पान का ध्यान रखें
बासी भोजन से बचें
ताजा और घर का बना भोजन ही लें
फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं
7. मानसिक और शारीरिक सक्रियता बनाए रखें
सुबह या शाम हल्की सैर, योग या प्राणायाम करें
पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें
विशेष सावधानियां (डायबिटीज, हाई BP व अन्य बीमारियों में)
1. पानी और तरल का संतुलन
दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें
नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी (बिना अधिक चीनी/नमक) लें
डायबिटीज के मरीज मीठे पेय पदार्थों से बचें
2. डायबिटीज में ध्यान
समय पर भोजन करें, भोजन न छोड़ें
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ लें (जैसे दलिया, ओट्स, दालें)
तरबूज, खरबूजा जैसे फल सीमित मात्रा में लें
नियमित रूप से ब्लड शुगर मॉनिटर करें
3. हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) में सावधानियां
नमक का सेवन सीमित रखें
प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से बचें
पोटैशियम युक्त आहार (डायटिशियन की सलाह से)

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times