Wednesday , October 11 2023

रक्षा के सूत्र में देश की उपलब्धि को पिरोकर दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

-अग्रवाल मारवाड़ी सेवा समिति ने बाल अनाथालय पहुंचकर बच्‍चों के बीच किया पर्यावरण को बचाने का आह्वान

सेहत टाइम्‍स
लखनऊ। अग्रवाल मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा रविवार 28 अगस्त को पेड़ों एवं पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए पेड़ों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मोती नगर स्थित बाल सदन अनाथालय आश्रम में बच्चों के बीच मनाया गया।

यह जानकारी देते हुए समिति के महामंत्री महेश गोयल ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए रक्षाबंधन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में हाल ही में हमारे देश को मिली पहली बार चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने की उपलब्धि को भी सेलीब्रेट करते हुए सबसे बड़ी चंद्रयान वाली राखी पेड़ों को बांधी गयी।

कार्यक्रम को उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों द्वारा पेड़ों को राखी बांध कर उनको अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए पेड़ों की लंबी आयु की कामना की गई। इस मौके पर बीपी गुप्ता, आईएमए लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष डॉ पीके गुप्ता तथा डॉ संजय त्रिपाठी ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए पेड़ों के मनुष्यों के साथ रिश्ते बताए। उन्होंने कहा कि हम जो सांस लेते हैं यह पेड़ों से निकलने वाली ऑक्सीजन के जरिए ही लेते हैं, यानी पेड़ हमारे लिए जीवन हैं।

इस मौके पर श्रुति मयूर गुप्ता ने बच्चों की काउंसलिंग की तथा संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बंसल द्वारा सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें अल्पाहार कराया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से महामंत्री महेश गोयल, कोषाध्यक्ष राहुल गोयनका सहित अनेक महिला सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.